वर्ल्ड ऑफ़ साईं ग्रुप में आपका हार्दिक स्वागत है । श्री साईं जी के ब्लॉग में आने के लिए आपका कोटि कोटि धन्यवाद । श्री साईं जी की कृपा आप सब पर सदैव बनी रहे ।

शिर्डी के साँई बाबा जी के दर्शनों का सीधा प्रसारण... अधिक जानने के लियें पूरा पेज अवश्य देखें

शिर्डी से सीधा प्रसारण ,... "श्री साँई बाबा संस्थान, शिर्डी " ... के सौजन्य से... सीधे प्रसारण का समय ... प्रात: काल 4:00 बजे से रात्री 11:15 बजे तक ... सीधे प्रसारण का इस ब्लॉग पर प्रसारण केवल उन्ही साँई भक्तो को ध्यान में रख कर किया जा रहा है जो किसी कारणवश बाबा जी के दर्शन नहीं कर पाते है और वह भक्त उससे अछूता भी नहीं रहना चाहते,... हम इसे अपने ब्लॉग पर किसी व्यव्सायिक मकसद से प्रदर्शित नहीं कर रहे है। ...ॐ साँई राम जी...
Showing posts with label Anand Sai. Show all posts
Showing posts with label Anand Sai. Show all posts

Wednesday, 22 August 2012

आपो सभी से एक छोटी सी अपील


ॐ सांई राम

अब आप खुद सोचिये कि आप ने क्या अच्छा काम किया इस मानव जन्म को ले कर, आप इन महापुरुष जी कि मदद कर के भी पुण्य कमाने के भागीदार बन सकते है। इन महा पुरुष जी का मोबाईल नम्बर है 09250243298, आईये आज प्रण करे कि मै प्रति माह अपना सहयोग इन महापुरुष जी को भेंट स्वरूप अर्पित करुंगा य करुंगी ।
आप सभी से भी निवेदन है की आप भी इस सुयोजन का हिस्सा बन कर अपना जीवन सफल बनाये।
ॐ साँई राम जी

Monday, 25 June 2012

अवतार लिया मेरे साईं ने

ॐ सांई राम
 
अवतार लिया मेरे साईं ने
साईं ने मेरे साईं ने
शिर्डी तभी तीरथ कहलाई
प्यार की भाषा साईं ने

Sunday, 24 June 2012

श्रद्धा से जाओ गर शिर्डी पुरी को

ॐ सांई राम
दिल से जो जप लेसाईं का नाम-2
झोलियाँ वो अपनी भरते हैं
श्रद्धा से  जाओ गर शिर्डी पुरी को
साईं जी पीड़ हरते हैं

Saturday, 23 June 2012

साईं सभना विच समाया

ॐ सांई राम
साईं सभना विच समाया
जीण सारे तेरे सहारे
तेरे दर ते साईं आ के

Friday, 22 June 2012

दिल से जो जप ले, साईं का नाम


ॐ सांई राम


दिल से जो जप लेसाईं का नाम-2
झोलियाँ वो अपनी भरते हैं
श्रद्धा से  जाओ गर शिर्डी पुरी को
साईं जी पीड़ हरते हैं

Thursday, 21 June 2012

साईं नाम की धुन में रह के

ॐ सांई राम
 
साईं नाम की धुन में रह के
साईं की राह पे चलना
छोडो माया की नगरी को
कभी  कष्ट पड़े न सहना

Wednesday, 20 June 2012

साईं सब में तू समाया

ॐ सांई राम

साईं सब में तू समाया
जीयूं कैसे बिन तिहारे
तेरे दर पे साईं आके
झुकते हैं सर हमारे
साईं सब में तू समाया ...

Tuesday, 19 June 2012

साईं तुम तो दुःख हरता हो

ॐ सांई राम
साईं तुम तो दुःख हरता हो
मेरा  दुःख दूर करो बाबा
साईं मेरा मन रोगी है
मेरे मन का रोग हरो बाबा

Monday, 18 June 2012

जब जब तुम्हे पुकारा

ॐ सांई राम
जब जब तुम्हे पुकारा
मुझे देख मुस्कुराये
मेरे साईं चले आये

Sunday, 17 June 2012

साईं नाम साईं नाम जपता जा

ॐ सांई राम
साईं नाम साईं नाम जपता जा
साईं राम साईं राम रटता जा

Friday, 25 May 2012

मुश्किलें आती है, परेशानिया आती है

ॐ सांई राम
मुश्किलें आती है, परेशानिया आती है .
ज़िन्दगी जीना वोह हमको सिखाती है .
रात हुयी है तो दिन जरुर आएगा

Saturday, 12 May 2012

प्यार की भाषा साईं ने हिन्दू मुस्लिम को सिखलाई

ॐ सांई राम
अवतार लिया मेरे साईं ने

साईं ने मेरे साईं ने

शिर्डी तभी तीरथ कहलाई

प्यार की भाषा साईं ने

हिन्दू मुस्लिम को सिखलाई


Friday, 11 May 2012

श्री दासगणु महाराज कृत श्री सांईनाथ स्तवन मंजरी


-ॐ सांई राम-

श्री दासगणु महाराज कृत श्री सांईनाथ स्तवन मंजरी

हिन्दी अनुगायन
ठाकुर भूपति सिंह
॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥
॥ॐ श्री सांईनाथाय नमः॥
मयूरेश्वर जय सर्वाधार। सर्व साक्षी हे गौरिकुमार।
अचिन्त्य सरूप हे लंबोदर। रक्षा करो मम,सिद्धेश्वर॥1॥

Thursday, 10 May 2012

श्री साई सच्चरित्र - अध्याय 7

ॐ सांई राम

आप सभी को शिर्डी के साईं बाबा ग्रुप की और से साईं-वार की हार्दिक शुभ कामनाएं |
हम प्रत्येक साईं-वार के दिन आप के समक्ष बाबा जी की जीवनी पर आधारित श्री साईं सच्चित्र का एक अध्याय प्रस्तुत करने के लिए श्री साईं जी से अनुमति चाहते है |
हमें आशा है की हमारा यह कदम घर घर तक श्री साईं सच्चित्र का सन्देश पंहुचा कर हमें सुख और शान्ति का अनुभव करवाएगा| किसी भी प्रकार की त्रुटी के लिए हम सर्वप्रथम श्री साईं चरणों में क्षमा याचना करते है|
श्री साई सच्चरित्र - अध्याय 7
------------------------------------

अदभुत अवतार । श्री साईबाबा की प्रकृति, उनकी यौगिक क्रयाएँ, उनकी सर्वव्यापकता, कुष्ठ रोगी की सेवा, खापर्डे के पुत्र प्लेग, पंढरपुर गमन, अदभुत अवतार
------------------------------------
श्री साईबाबा की समस्त यौगिक क्रियाओं में पारंगत थे । 6 प्रकार की क्रियाओं के तो वे पूर्ण ज्ञाता थे । 6 क्रियायें, जिनमें धौति ( एक 3 चौड़े व 22 ½ लम्बे कपड़े के भीगे हुए टुकड़े से पेट को स्वच्छ करना), खण्ड योग (अर्थात् अपने शरीर के अवयवों को पृथक-पृथक कर उन्हें पुनः पूर्ववत जोड़ना) और समाधि आदि भी सम्मिलित हैं । यदि कहा जाये कि वे हिन्दू थे तो आकृति से वे यवन-से प्रतीत होते थे । कोई भी यह निश्चयपूर्वक नहीं कह सकता था कि वे हिन्दू थे या यवन । वे हिन्दुओं का रामनवमी उत्सव यथाविधि मनाते थे और साथ ही मुसलमानों का चन्दनोत्सव भी । वे उत्सव में दंगलों को प्रोत्साहन तथा विजेताओं को पर्याप्त पुरस्कार देते थे । गोकुल अष्टमी को वे गोपाल-काला उत्सव भी बड़ी धूमधाम से मनाते थे । ईद के दिन वे मुसलमानों को मसजिदमें नमाज पढ़ने के लिये आमंत्रित किया करते थे । एक समय मुहर्रम के अवसर पर मुसलमानों ने मसजिद में ताजिये बनाने तथा कुछ दिन वहाँ रखकर फिर जुलूस बनाकर गाँव से निकालने का कार्यक्रम रचा । श्री साईबाबा ने केवल चार दिन ताजियों को वहाँ रखने दिया और बिना किसी राग-देष के पाँचवे दिन वहाँ से हटवा दिया ।

Thursday, 3 May 2012

तेरी किरपा से सांई, मैं भव से तर जाऊं



ॐ सांई राम
मेरी चाहत है सांई, तेरा दर्शन मै पाऊं
तेरी किरपा से सांई, मैं भव से तर जाऊं

श्री साई सच्चरित्र - अध्याय 6


ॐ सांई राम

आप सभी को शिर्डी के साईं बाबा ग्रुप की और से साईं-वार की हार्दिक शुभ कामनाएं |
हम प्रत्येक साईं-वार के दिन आप के समक्ष बाबा जी की जीवनी पर आधारित श्री साईं सच्चित्र का एक अध्याय प्रस्तुत करने के लिए श्री साईं जी से अनुमति चाहते है |
हमें आशा है की हमारा यह कदम घर घर तक श्री साईं सच्चित्र का सन्देश पंहुचा कर हमें सुख और शान्ति का अनुभव करवाएगा| किसी भी प्रकार की त्रुटी के लिए हम सर्वप्रथम श्री साईं चरणों में क्षमा याचना करते है|

श्री साई सच्चरित्र - अध्याय 6
---------------------------------

रामनवमी उत्सव व मसजिद का जीर्णोदृार, गुरु के कर-स्पर्श की महिमा, रामनवमी—उत्सव, उर्स की प्राथमिक अवस्था ओर रुपान्तर एवम मसजिद का जीर्णोदृार
---------------------------------

Wednesday, 2 May 2012

साईं सभना विच समाया, जीण सारे तेरे सहारे

ॐ सांई राम
साईं सभना विच समाया, जीण सारे तेरे सहारे
तेरे दर ते साईं आ के, झुकदे ने सीस सारे
साईं सभना विच समाया....


Tuesday, 1 May 2012

साईं सब में तू समाया, जीयूं कैसे बिन तिहारे


ॐ सांई राम
साईं सब में तू समाया, जीयूं कैसे बिन तिहारे
तेरे दर पे साईं आके, झुकते हैं सर हमारे
साईं सब में तू समाया, जीयूं कैसे बिन तिहारे

मेरे साईं चले आये


ॐ सांई राम
जब जब तुम्हे पुकारा
मुझे देख मुस्कुराये
मेरे साईं चले आये
जब कहर की आंधी आई
और कदम डगमगाए
मेरे साईं चले आये
मेरे बाबा चले आये

Saturday, 28 April 2012

ये माटी का पुतला इक दिन माटी में मिल जायेगा


ॐ साईं राम
राम साईं राम साईं राम साईं राम
शाम साईं शाम साईं शाम साईं शाम
भाग्यवान है मानव तुझको
सिमरन को जिह्वा है मिली
मन में जगा ले नाम की ज्योति
ये काया है मिटने चली
राम साईं राम साईं राम साईं राम
शाम साईं शाम साईं शाम साईं शाम
जग जा अब भी ओ प्राणी
ये समय गुज़रता जायेगा
ये माटी का पुतला इक दिन
माटी में मिल जायेगा
राम साईं राम साईं राम साईं राम
शाम साईं शाम साईं शाम साईं शाम
झूठी धन दौलत पे प्राणी
क्यों इतराए घड़ी घड़ी
मन में जगा ले नाम की ज्योति
ये काया है मिटने चली
राम साईं राम साईं राम साईं राम
शाम साईं शाम साईं शाम साईं शाम
इसी नाम की नाव पे तर गयी
कृष्ण भक्त मीरा बाई
पी गयी विष का प्याला फिर भी
उसको मौत नहीं आई
राम साईं राम साईं राम साईं राम
शाम साईं शाम साईं शाम साईं शाम
मन में रख श्रद्धा सबुरी
करता जा तू सबकी भली
मन में जगा ले नाम की ज्योति
ये काया है मिटने चली
राम साईं राम साईं राम साईं राम
शाम साईं शाम साईं शाम साईं शाम
यह पेशकश बहन रविंदर गोएल जी के द्वारा प्रस्तुत की जा रही है

Donate Eyes... Support us...

एक 18 साल का लड़का ट्रेन में खिड़की के पास वाली सीट पर बैठा था. अचानक वो ख़ुशी में जोर से चिल्लाया "पिताजी, वो देखो, पेड़ पीछे जा रहा हैं". उसके पिता ने स्नेह से उसके सर पर हाँथ फिराया. वो लड़का फिर चिल्लाया "पिताजी वो देखो, आसमान में बादल भी ट्रेन के साथ साथ चल रहे हैं". पिता की आँखों से आंसू निकल गए. पास बैठा आदमी ये सब देख रहा था. उसने कहा इतना बड़ा होने के बाद भी आपका लड़का बच्चो जैसी हरकते कर रहा हैं. आप इसको किसी अच्छे डॉक्टर से क्यों नहीं दिखाते?? पिता ने कहा की वो लोग डॉक्टर के पास से ही आ रहे हैं. मेरा बेटा जनम से अँधा था, आज ही उसको नयी आँखे मिली हैं. #नेत्रदान करे. किसी की जिंदगी में रौशनी भरे.